14 February 2026

शीलू ने समस्त जनता से अनुरोध किया है कि 16 फरवरी को बेतालघाट पहुंचकर उनके विचारों को सुनें, लोक गायक, गायिका और डांसर करेंगे शीलू के विधानसभा सम्मेलन का आरंभ, कंबल, लाठी और चश्मे होगें वितरित

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। समाजसेवी एवं युवा नेता शीलू कुमार की 58 विधानसभा की प्यारी जनता से अपील है कि 16 फरवरी को बेतालघाट में विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसकी तैयारी जोरशोर से की जा रही। इस सम्मेलन में लोकगायक ललित मोहन जोशी, लोक गायिका स्वाति भट्ट और डांसर लच्छू भाई पहुँच रहे हैं।
समाजसेवी एवं युवा नेता शीलू कुमार ने बताया कि 16 फरवरी को मिनी स्टेडियम बेतालघाट में एक विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें लोक गायक, गायिका, और प्रसिद्ध डांसर को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान कंबल, लाठी और चश्मे वितरित किये जाऐंगे।
इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जा रहा है। अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर लाभ उठाएं। शीलू ने कहा कि विधानसभा‌ सम्मेलन से आरंभ 2027 का बिगुल बजा दिया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील की है कि इस बार संकल्प लेकर परिवर्तन करना है और युवा को क्षेत्र की बागडोर संभालने के लिए अभी से कमर कस लें। उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अपना सहयोग और समर्थन के साथ वोट दे कर विधायक बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर लें और क्षेत्र का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। शीलू ने क्षेत्र की समस्त जनता से अनुरोध किया है कि 16 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में मिनी स्टेडियम बेतालघाट पहुँच कर मेरे विचारों को सुनने के लिए अवश्य पधारें।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!