16 February 2026

डी एस बी परिसर के प्राध्यापकों ने कुलपति प्रो दिवान सिंह रावत के साथ की बैठक, सौंपा ज्ञापन

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। डी एस बी परिसर के प्राध्यापकों ने आज कुलपति प्रो दिवान सिंह रावत के साथ बैठक की जिसमें विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बनाए रखने की अपील की गई है । वक्ताओं ने कहा कि प्राध्यापकों की उपस्थिति एक्ट तथा परिनियमावली के अनुसार ही सुनिश्चित हो । उस संदर्भ में शिक्षकों ने कुलपति को ज्ञापन दिया तथा उसपर त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया । बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय ने हमेशा राज्य हित ,पर्यावरण हित तथा शोध में बेहतरीन कार्य किया है ऐसे में विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बचाना जरूरी है। इस संबंध में आंदोलन जारी रहेगा। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं है तथा विश्वविद्यालय बेहतर शोध कार्य हेतु ही बनाए गए है तथा 1973 के अधिनियम एवं परिनियमावली से आच्छादित है ।बैठक में प्रभारी कुलसचिव राकेश कुमार , प्रो एलएम जोशी ,प्रो एम सी जोशी ,प्रो अतुल जोशी ,,प्रो सूची बिष्ट ,प्रो बिमल ,प्रो सीमा ,प्रो संजय घिल्डियाल , डॉ ललित तिवारी , प्रोफेसर अनिल बिष्ट , डॉ नीलू ,डॉ सुषमा ,डॉ प्रियंका , डॉ संतोष कुमार ,डॉ अशोक कुमार , डॉ गगन होती , प्रोफेसर संजय टम्टा ,प्रो अर्चना श्रीवास्तव ,प्रो बिमल पांडे ,प्रो सीमा पाण्डेय ,डॉ दीपक कुमार ,डॉ गिरीश चंद्र ,एर अनीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक उपस्थित रहे ।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!