22 July 2026

नियमित व सेवानिवृत कर्मचारियों ने पेंशन बहाली की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, प्रदेश की धामी सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी।

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नियमित व सेवानिवृत कर्मचारियों ने पेंशन बहाली की मांग को लेकर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर सीएम धामी और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा शीघ्र आदेश वापस नहीं लिया गया तो कर्मचारियों का परिवार आत्मदाह करने को मजबूर होगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग अधिकारियों और धामी सरकार की होगी। गिरीश जोशी ने कहा जब तक शासनादेश वापस नहीं होता है वह अधिकारियों का घेराव और तालाबंदी कर आंदोलन करते रहेंगे।इस मौके पर गिरीश चंद्र जोशी,गोधन सिंह नेगी, आनंद सिंह, पूरन सिंह अनेरिया, कुंदन सिंह, ठाकुर सिंह, तुलसी देवी, भैरव दत्त, दीवान सिंह बिष्ट, कैलाश सिंह,नारायण सिंह, डिगर सिंह,नंदन राम, राजेंद्र सिंह, धन सिंह लटवाल, हेमा देवी, कमला देवी, देवकी देवी, तारा देवी, सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!