21 February 2026

भाजपाईयों ने नैनीताल में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ए आई समिट में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पंत पार्क मल्लीताल में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा के भारत में चल रहे अंतरराष्ट्रीय ए आई समिट 2026 में भारत दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा बिखेर रहा है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में पाकिस्तानी एजेंट के रूप में काम कर रही है और भारत की छवि को धूमिल करने की लगातार कोशिश करती आ रही है हम सभी लोग जानते है कि ए आई समिट 2026 भारत में ए आई क्षेत्र में काम करने वाले डेवलपर्स और हमारे इंजीनियरों के लिए एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है। जिसको केवल अपनी संकीर्ण मानसिकता के कारण कांग्रेस पार्टी विफल करने में लगी हुई है जिस कारण आज भाजपा नैनीताल द्वारा कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर उन्हें देश विरोधी कृत्यों का विरोध किया गया।पुतला दहन के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,सलाहकार मंडी परिषद मनोज जोशी,
महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष
अमिता साह, रेखा जोशी, मीरा बिष्ट,
विक्रम राठौर,आयुष भंडारी,विकास जोशी, भरत महरा,हेमंत बेदी,शैलेंद्र बरगली,विक्रम रावत,संतोष कुमार,मनोज पवार,नीरज साह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!