22 July 2026

चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद, हरियाणा के एमएससीबी वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने किया डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का शैक्षिक भ्रमण

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद, हरियाणा के एमएससीबी
वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने आज वनस्पति विज्ञान विभाग का शैक्षिक भ्रमण किया तथा हर्बेरियम ,हाइड्रो फोनिक्स ,जैव विविधता ,ग्लास हाउस ,गार्डन की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की । विद्यार्थियों ने नैनीताल तथा उत्तराखंड की प्रजातियों के बारे में भी जानकारी दी गई । 25 विद्यार्थी की साथ उनके प्राध्यापक भी शैक्षिक भ्रमण में शामिल रहे । विद्यार्थियों को विभाग के शोध कार्यों की जानकारी भी दी गई । इस अवसर पर प्रो ललित तिवारी ,प्रो सुषमा टम्टा ,प्रो नीलू लोधियाल,डॉ नवीन पांडे ,डॉ प्रभा पंत ,डॉ हेम जोशी ने विश्वविद्यालय तथा विभाग की महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई । दल की तरफ से डॉ अजय कुमार ,डॉ दीपक बामाल,डॉ पवन , मोनिका ,भारती ,सुमन सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!