21 February 2026

जैव विविधता का संरक्षण जरूरी है जिससे हमारा पर्यावरण रह सकेगा संरक्षित-प्रो ललित तिवारी

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो ललित तिवारी ने एमएमटीटीसी द्वारा आयोजित पर्यावरण विभाग के रिफ्रेशर कोर्स में पर्यावरण एवं जैव विविधता विषय पर व्याख्यान दिया । प्रो तिवारी ने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण जरूरी है जिससे हमारा पर्यावरण संरक्षित रह सकेगा । उन्हीं कहा कि भारत 12 मेगा डायवर्सिटी देशों में शामिल है जहां 25 हॉट स्पॉट है तथा उत्तराखंड में 4000 आवृत्तबीजी पौधे मिलते है । जैव विविधता से हर वर्ष 26 ट्रिलियन डॉलर की आय होती है । विश्व में 34 बड़े हॉट स्पॉट है जहां इंडिमिक प्रजाति ज्यादा है । जलवायु परिवर्तन से पौधों का रिजनरेशन प्रभावित हो रहा है । डॉ तिवारी ने यह भी कहा कि पर्यावरण एवं जैव विविधता दोनों एक दूसरे के पूरक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में 12 पेड़ ऑक्सीजन हेतु जरूरी होते है इसलिए अपने जन्म दिन पर एक पेड़ का पौधा अवश्य लगाए । रिफ्रेशर कोर्स में अलग अलग प्रदेश के 120 प्राध्यापक प्रतिभाग कर रहे है ।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!