“बांके बिहारी तुझे देख के मेरे नैना उलझ गए…..” होली गीत पर महिलाओं ने ठुमके लगाकर खूब धमाल मचाया,लेक सिटी वेलफेयर क्लब की होली रही सुपर हिट,मुख्य अतिथि रजिस्टार जनरल योगेश कुमार गुप्ता रहे, अल्मोड़ा, रामनगर, भीमताल, हल्द्वानी व नैनीताल की पांच महिला होल्यारों को किया सम्मानित

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की महिला बैठकी होली में महिलाओं ने खूब जमकर फूलों की होली खेली और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाऐ। होली के दौरान क्लब ने पांच महिला होल्यारों को सम्मानित किया गया।
संस्कृति विभाग के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में सेंट्रल होटल में महिला बैठकी होली का आयोजन किया गया।


























कार्यक्रम का उद्घाटन रजिस्टार जनरल योगेश कुमार गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी संगीता गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा होली का त्यौहार आपसी सौहार्द , प्रेम और मेलजोल को बढ़ाता है, रंगों के त्योहार होली का अपना विशेष महत्व है उन्होंने कहा कि लेक सिटी क्लब द्वारा कई वर्षों से होली का आयोजन शहर में किया जा रहा है।











कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है । इस दौरान महिला होल्यारों ने महिलाओं द्वारा शिव के “मन माहि बसे काशी….,” “जल कैसे भरूं जमुना गहरी….,” “नदी यमुना के तीर….,” “होली खेले दशरथ के वीर….,” “नैनीताल की नैना मैया…,” “बांके बिहारी तुझे देख के मेरे नैना उलझ गए…..”आदि होली के गीतों पर जमकर डांस किया। साथ ही
महिलाओं ने स्वांग रचकर होली में चार चांद लगा दिए। स्वांग के माध्यम से महिलाओं ने संदेश दिए। इस दौरान भीमताल से सुनीता पांडे, रामनगर से अमिता लोहनी, अल्मोड़ा से किरन पंत, हल्द्वानी से अलका टंडन, नैनीताल से सुमन शाह समेत पांच महिला होल्यारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्य दर्जा मंत्री दिनेश आर्या को महिलाओं ने कबीर गुलाल का टीका लगाया और होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संयोजक अमिता साह व सह संयोजक विनीता पांडे और दीपा पांडे ने क्लब की होली में पहुंची सभी महिलाओं को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष आभा साह,
जीवंती भट्ट, हेमा भट्ट, रमा भट्ट, रानी साह ,अमिता साह,ज्योति ढौंढियाल, डा प्रगति जैन, दीपिका विनवाल, प्रेमा अधिकारी,कंचन जोशी,रमा लोहनी,कविता त्रिपाठी, नीरू साह, दया कुंवर, सविता कुलौरा,अनुराधा भट्ट, सरस्वती सिराला,तुसी साह, दिव्या साह, सोनू साह , मधुमिता, भावना साह, मानसी गर्ग, रेखा जोशी के अलावा आर्ट आप लिविंग से जुड़ी रेशमा टंडन, सुनीता वर्मा, मंजू रौतेला, वर्षा,ममता तिवारी,मीनल, केके शर्मा, संतोष साह, शैलेंद्र बिष्ट समेत आदि उपस्थित रहे।









