24 February 2026

नन्दा-सुनंदा होली समिति, भवाली ने स्वांग में रचा प्रथम स्थान, महिला जुलूस के साथ फागोत्सव हुआ शुरू, विधायक सरिता आर्या , पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल और दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने दीप प्रज्ज्वलित और रंग उड़ा कर किया उद्घाटन

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल में
श्री रामसेवक सभा द्वारा आयोजित 30वें फागोत्सव का महिला होली जुलूस के साथ रंगों और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्री रामसेवक सभा द्वारा आयोजित 30वें फागोत्सव का तल्लीताल स्थित परमा शिव लाल साह धर्मशाला से महिला होली जुलूस का विधायक सरिता आर्या और पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने रंग उड़ा कर शुभारम्भ किया।

महिला होली जुलूस तल्लीताल बाजार, मॉल रोड, खड़ी बाजार, बड़ा बाजार होते हुए मल्लीताल स्थित श्री रामसेवक सभा के प्रांगण में पहुंचा। इसके पश्चात विभिन्न महिला होली टीमों द्वारा होली और स्वांग रचकर बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गईं।
इस अवसर पर कुल 9 महिला होली टीमों ने मंचन किया, जिनमें हल्द्वानी और भवाली सहित आसपास के क्षेत्रों की टीमें शामिल रहीं।

फागोत्सव का विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अमिता साह, मुन्नी तिवारी,खष्टी बिष्ट तथा श्री रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, मुकेश जोशी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर और रंग उड़ाकर उद्घाटन किया। इस दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में श्रीराम सेवक सभा द्वारा राधा कृष्ण की फोटो चित्र भेंट किया गया।
होली जुलूस के स्वांग प्रतियोगिता में मां नन्दा-सुनंदा होली समिति, भवाली ने प्रथम स्थान
, प्रगति महिला होली दल, लालडांठ (हल्द्वानी) ने द्वितीय स्थान
और नैनी महिला जागृति समिति, नैनीताल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । तल्लीताल में महिला जुलूस के स्वागत में तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन साह का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर महासचिव जगदीश बावड़ी, अशोक साह, विमल चौधरी, देवेंद्र लाल साह, विमल साह, ललित साह, राजेन्द्र लाल, मिथलेश पांडे, आनंद बिष्ट, हरीश राणा, मोहित साह आदि तमाम सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!