5 March 2026

लेक सिटी वेलफेयर क्लब के वार्षिक चुनाव 8 मार्च को

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक क्लब के अध्यक्ष आभा साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में तय किया गया कि क्लब के वार्षिक चुनाव 8 मार्च को संपन्न किए जाएंगे। इसके लिए रेखा त्रिवेदी को चुनाव अधिकारी एवं दीपा पांडे को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। क्लब की अध्यक्ष आभा साह ने बताया कि क्लब के चुनाव प्रतिवर्ष संपन्न किए जाते हैं।

कार्यकाल 1 साल का होता है। उन्होंने कहा कि क्लब साल भर में 30 से अधिक कार्यक्रम नैनीताल नगर में संपन्न करता है। जिसमें होली महोत्सव, रक्तदान, मदर्स डे, ड्रेस वितरण ,हरेला महोत्सव, रंगो उत्सव डांडिया, पागल जिमखाना और व्यंजन प्रतियोगिता आदि प्रमुख है। क्लब ने चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!