22 July 2026

रामा मोंटेसरी स्कूल के बच्चों ने खेली स्कूल में होली, लगाया बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल का टीका

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। हिन्दू धर्म का पावन पर्व होली जो फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है, होली के मौके पर रामा मोन्टेसरी विद्यालय परिवार के बच्चों ने स्कूल परिसर में खूब जमकर होली खेली। इस दौरान प्रधानाचार्या नीलू एल्हेंस ने बच्चों को गुलाल का टीका लगाया और होली की बधाई दी। इस दौरान बच्चों को होली में हर्बल रंग का उपयोग करने को कहा। साथ ही होली के महत्व व होली से जुड़ी कथा को विस्तार से जानकारी दी।स्कूल में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम व होली से सम्बन्धित अभिनय को प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय परिवार की ओर से इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को प्रतिवर्ष कराए जाते हैं, जिससे बच्चों का उत्साह बढ़ाया जा सके, और आने वाली पीढ़ियों को अपनी भारतीय संस्कृति से अवगत कराया जा सके। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या और समस्त शिक्षिका मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!