22 July 2026

लौंग व्यू पब्लिक स्कूल में होली फेट और होली महोत्सव का किया गया आयोजन,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नगर का प्रतिष्ठित लौंग व्यू पब्लिक स्कूल के प्रांगण मे वार्षिक होली फेट व होली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय तथा विभिन्न जगहों से आए हुए कलाकारों ने प्रस्तुति दी। उन्होंने विभिन्न रागो पर आधारित मनमोहक होली गायन से सभी को मंत्रमुग्ध किया।अन्य कार्यक्रम मे कलाकारों ने पारम्परिक होली गायन तथा राधा कृष्ण नृत्य का मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया गया। तत्पश्चात् होली फेट का अयोजन किया गया जिसमे छात्रों तथा अतिथियों को होली का पारम्परिक भोजन परोसा गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य भुवन चन्द्र त्रिपाठी, उपप्रधानाचार्या कविता सनवाल, प्रभात साह गंगोला, राजेन्द्र काण्डपाल, जया पाठक, प्रवीण उप्रेती, पंकज साह, आनन्द बिष्ट, शर्मिष्ठा बिष्ट, सभी अध्यापक अध्यापिकाए, कर्मचारीगण व छात्र उपथित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!