5 March 2026

नैनीताल में चोरी के इरादे से होमस्टे में घुसा युवक, अकेले ही पार्टी की। फिर क्या हुआ पढ़े पूरी खबर

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर के अयारपाटा क्षेत्र में होली के पर्व पर एक अजब गजब मामला सामने आया है। मामला ऐसा है कि
एक चोर चोरी के इरादे से रात के सन्नाटे में करीब 12:30 बजे ‘मिशन चोरी’ पर निकले एक युवक ने एक होमस्टे में ताला तोड़ कर घुस गया। युवक ने एक-एक कर सारे कमरे छाने, अलमारियां टटोलीं, लेकिन किस्मत खराब थी हाथ कोई कीमती
सामान नहीं लगा। थक-हारकर चोर जब किचन में पहुंचा, तो वहां उसे एक शराब की बोतल रखी मिली। फिर क्या हुआ चोरी का इरादा उसके दिमाग से निकल गया और वहीं पर ही गिलास में शराब डालकर बड़ी तस्लीपूर्वक खूब जमकर पीकर अकेले ही पार्टी कर दी। नशा जब चढ़ा तो अचेत अवस्था में वहीं होमस्टे में सो गया। सुबह जब होमस्टे स्वामी और कर्मचारी पहुंचे, तो नजारा हैरान करने वाला था। दरवाजा खुला था और अंदर एक अनजान युवक गहरी नींद में सो रहा था।
जब उसे जगाया गया, तो युवक सीधे गाली-गलौज पर उतर आया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने युवक पर कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर सौंपी। वहीं, युवक के परिजन भी
मल्लीताल कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक नशे का आदी है और बेरोजगार है। पुलिस ने भी मामले की नजाकत को समझा। एसआई प्रवीण तेवतिया ने बताया कि स्ट्रॉबेरी लॉज निवासी 33 वर्षीय राकेश कुमार का पुलिस ऐक्ट के तहत चालान कर उसे नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया है। यह मामला लोगों के बीच काफी चर्चाओं में रहा।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!