डीएसए महासचिव बनने पर मनोज जोशी का हुआ भव्य स्वागत,

नैनीताल। डीएसए नैनीताल का महासचिव चुने जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज मंगलवार को मनोज जोशी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाऐं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया और अपने पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इतनी ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित संस्था का महासचिव चुनने के लिए वे पूरे शहर के नागरिकों के आभारी हैं। साथ ही उन्होंने सभी के सहयोग से डीएसए की सभी प्रतियोगिताओं को पहले की तरह सफलतापूर्वक आयोजित कराने का विश्वास दिलाया। इस दौरान सासंद प्रतिनिधि गोपाल रावत, भुवन आर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, पूर्व उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट,मंडल मंत्री प्रदीप कुमार, सभासद मनोज जगाती, सभासद पूरन बिष्ट, सभासद भगवत रावत, मनोज पवार, कार्यालय मंत्री भारत मेहरा, वरिष्ठ कार्यकर्ता शैलेंद्र बर्गली, छात्र संघ अध्यक्ष करण सती, महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष कविता गंगोला, अमिता साह, दीपिका बिनवाल, मयंक पंत, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितुल, उपाध्यक्ष निखिल बिष्ट, युवराज करायत, विकास जोशी, प्रेम सागर, मनोज कुमार, के.के. शर्मा, गौरव हार्पर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









