20 September 2026

लेक सिटी वेलफेयर क्लब का सुंदरकांड का पाठ 15 मार्च को

0
pine-crest

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक क्लब की अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि क्लब द्वारा 15 मार्च को गोवर्धन हाल में सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए रमा लोहनी को संयोजक एवं अमिता शाह एवं अमिता शेरवानी को सहसंयोजक नियुक्त किया गया। कार्यक्रम संयोजक रमा लोहनी ने बताया सुंदरकांड 2:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हल्द्वानी से रमेश पलडिया की भजन मंडली टीम को आमंत्रित किया गया है । उन्होंने नगर के सभी श्रद्धालुओं से सुंदरकांड में भाग लेने का अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!