12 March 2026

रुसी क्षेत्र के ग्रामीण घरेलू गैस नहीं मिलने से हुए परेशान, ग्रामीणों का आरोप आनलाइन बुकिंग का सर्वर खराब,तीन दिन में सर्वर ठीक नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन-पान सिंह खनी

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। वरिष्ठ भाजपा ने ता पान सिंह खनी ने कहा कि रुसी ग्रामीण क्षेत्र में कई दिनों से घरेलू गैस की किल्लत से ग्रामीण परेशान हैं।
श्री खनी ने कहा कि पिछले तीन दिन से हम लोग गैस बुकिंग के लिए ऑनलाइन जो एक नंबर है उस पर कॉल कर रहे हैं कॉल नहीं लग रही है। इसके बाद गैस ऑफिस फोन किया गया वहाँ से जवाब मिला कि मैंनेजर जैसे बात करो। इसके बाद मैनेजर से बात करी तो वह कहती है कि सरवर खराब हो रहा है। दो-तीन दिन में ठीक हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सरवर तीन-चार दिन से पहले से खराब है और दो-तीन में ठीक होगा यानी 7 दिन तक गैस की बुकिंग के लिए क्षेत्र के लोग परेशान रहेंगे। श्री खनी ने कहा कि एक तो ग्रामीण क्षेत्र में पहले तो सिग्नल प्रॉब्लम है दूसरा हर किसी को ऑनलाइन करना नहीं आता फिर भी वह जैसे तैसे वह कोशिश करते हैं तो सर्वर डाउन का हवाला झाड़ देते हैं। इधर ग्रामीणों के घरों में गैस खत्म हो रही है । गैस के लिए ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता पान सिंह खनी ने चेतावनी दी है कि रुसी क्षेत्र के ग्रामीण तीन दिन तक सर्वर ठीक होने का इंतेजार करेंगे कि ऑनलाइन बुकिंग हो जाए। यदि सर्वर ठीक नहीं हुआ तो पूर्व की भांति ऑफलाइन गैस बुकिंग कर ग्रामीणों को गैस वितरित की जाऐ। यदि ऐसा नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!