20 September 2026

समाजसेवी कविता गंगोला को भाजपा महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी, विधायक सरिता आर्या समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

0
pine-crest

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट की सहमति एवं प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट के परामर्श के बाद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती ने नैनीताल की समाजसेवी कविता गंगोला को महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। कविता गंगोला के जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे में पार्टी के संगठन के प्रति लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने पद का निर्वाहन करुंगी। कविता गंगोला के उपाध्यक्ष बनने पर विधायक सरिता आर्या, राज्य दर्जा मंत्री शांति मेहरा, दिनेश आर्या, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता साह, भारत मेहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, अरविंद परिवार, दया किशन पोखरिया समेत भाजपा पार्टी के कार्यकताओं ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!