नैनीताल की नैनी झील में एक माह से समा रहा है स्टाफ हाउस क्षेत्र का सीवर, सीवर की दुर्गंध से लोगों व स्कूली बच्चों का निकलना हुआ दूभर,सभासद की शिकायत पर गंभीर नहीं हुआ जल संस्थान विभाग,

नैनीताल। चाहे कितने दावे भी कर लो सारे दावे धरातल पर फेल हैं।
नगर में सीवर बहने की शिकायत क्षेत्रों से सुनी जा रही है। साथ ही जल संस्थान के अधिकारियों को सीवर बहने की शिकायत करने के बाद उनके सिर पर जूं तक नहीं रेंगी है। यह हाल है नैनीताल का ।
स्टाफ हाउस वार्ड के सभासद रमेश प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र के हनुमान मंदिर से और सनवाल स्कूल के बराबर से निकल रहे नाले में लगभग एक माह से लगातार सीवर बहकर सीधे नैनी झील में समा रहा है। सीवर बहने से क्षेत्र के लोगों व स्कूली बच्चों को बदबू के मारे वहां से निकलना दूभर हो गया है। सभासद रमेश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने कई बार सीवर बहने की शिकायत जल संस्थान के अधिकारियों से की। इसके बावजूद भी विभाग के अधिकारियों ने सभासद रमेश प्रसाद की शिकायत पर गंभीर नहीं दिखाई। एक माह से सीवर सीधे नाले के माध्यम से काफी मात्रा में पहुँच रहा है। बताया कि सीवर बहने से पीडब्ल्यूडी का कार्य भी ठप पडा़ है।









