24 March 2026

अलकेश्वर घाट(श्री नगर) में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर कालिख पोते जाने की नैनीताल शिल्पकार सभा ने की कड़ी निंदा,

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। श्रीनगर (उत्तराखंड) के अलकेश्वर घाट में भारत रत्न, संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने की अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना प्रकाश में आई है। इस कृत्य से समस्त समाज में गहरा आक्रोश एवं दुख व्याप्त है।
शिल्पकार सभा द्वारा इस घृणित कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की जाती है। सभा के अध्यक्ष रमेश चन्द्रा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने देश को एक सशक्त संविधान प्रदान कर सामाजिक न्याय, समानता एवं मानवाधिकारों की स्थापना में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उनकी प्रतिमा का अपमान न केवल उनके विचारों का अपमान है, बल्कि भारतीय संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी आघात है।
सभा प्रशासन से मांग करती है कि इस घटना में संलिप्त दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु प्रभावी एवं ठोस कदम उठाए जाएं।सभा के महामंत्री राजेश लाल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के इस अपमान को समाज नहीं सहेगा यदि दोषियों को अतिशीघ्र पकड़ा नहीं गया तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष रमेश चंद्रा, महामंत्री राजेश लाल, लेखापरीक्षक संजय कुमार, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार, रोहित कुमार, योगेश कुमार योगी आदि ने अपने विचार रखे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!