13 September 2026

बच्चों को मोबाइल की बुरी आदतों से दूर रखने के लिए नैनीताल शहर में खुल गया है बच्चों के लिए म्यूजिकल और विभिन्न एक्टिवीटी की कक्षाएं,

0
pine-crest

नैनीताल। बच्चों को बचपन से ही मोबाईल से दूर रखने के उद्देश्य से अमेरिकन किड्ज़ विद्यालय की संचालिका एवं प्रधानाचार्या दीपा बिष्ट ने बच्चों के लिए स्कूल परिसर में म्यूजिकल, तबला, हारमोनियम, गिटार के साथ- साथ गायन व कत्थक और वाद्ययंत्र की कक्षाएं शुरू की गई है। इसमें सभी बच्चों को प्रशिक्षित अनुभवी शिक्षक नवीन बेगाना और उनकी टीम द्वारा प्रशिक्षण उचित शुल्क पर दिया जा रहा है। स्कूल की प्रधानाचार्या दीपा बिष्ट ने बताया कि यह कक्षाएं शाम 4 बजे से शुरू होती है और रात्रि आठ बजे तक चल रही हैं। प्रधानाचार्या दीपा बिष्ट ने बच्चों के
माता पिता से अनुरोध किया है कि एक जिम्मेदारी केवल साथ बच्चों को विभिन्न एक्टिवीटी से जोड़े रखें ताकि बच्चा एक्टिवीटी में व्यस्त रहेगा तो वह मोबाइल की आदतों से दूर रहेगा और आंखें भी कमजोर नहीं होंगी।
प्रधानाचार्या दीपा बिष्ट ने बताया कि बच्चों के लिए सुबह के लिए जुंबा ( हेल्थ क्लब) कक्षाएं भी शुरू हैं। अपने बच्चों के लिए‌ दिए गए नंबर पर 8077575512 & 9917201176 संपर्क कर सकते हैं या फिर अमेरिकन किड्ज़ सीआर एसटी प्राईमरी स्कूल में भी संपर्क कर सकते हैं। प्रधानाचार्या
दीपा बिष्ट ने बताया कि जल्द ही निशुल्क लाइब्रेरी खुलने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!