24 March 2026

जिला बार चुनाव:- पहले दिन बिके आठ नामांकन फार्म ,आज 24 मार्च को फार्म लेने का अंतिम दिन।

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई पहले ही दिन विभिन्न पदों के लिए कुल आठ नामांकन फार्म संभावित उम्मीदवारों द्वारा खरीदे गए मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन उपाध्यक्ष पद के लिए दो सचिव पद के लिए दो तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए एक नामांकन फार्म खरीदा गया है उन्होंने बताया कि विभिन्न पदों के लिए नामांकन शुल्क भी निर्धारित किया गया है अध्यक्ष पद के लिए 6000 रुपये उपाध्यक्ष के लिए 5000 रुपये, सचिव पद के लिए 5500 रुपये संयुक्त सचिव के लिए 2500 रुपये तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए 2000 रुपये शुल्क तय किया गया है चुनाव अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि नामांकन फार्म खरीदने की अंतिम तिथि चौबीस मार्च मंगलवार तक है ऐसे में संभावित प्रत्याशियों में जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने को लेकर हलचल तेज हो गई है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!