25 March 2026

आशीर्वाद वूमेन’एस क्लब द्वारा स्कूल के 48 बच्चों को वितरित की स्वेटशर्ट और स्वेटर, बच्चों के आंखों में खुशी छलकी

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। आशीर्वाद वूमेन’एस क्लब द्वारा मल्लीताल के गौशाला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के 48 बच्चों को स्वेटशर्ट, स्वेटर तथा सभी बच्चों को जूस की बोतल भी वितरित की गई।
साथ ही बालिकाओं को हाथ से बनाई गई
किलिप भी दी गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल रही उनके द्वारा बच्चों को स्वेटर वितरित किये गए। इस दौरान क्लब के सदस्यों में गीता साह, सुश्री रेखा त्रिवेदी, मंजू बिष्ट, नीलू एल्हेंस, वर्षांजलि श्रीवास्तव, मोनिका साह, निधि कंसल, मानसी गर्ग आदि उपस्थित रहे।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता साह ने सभी का स्वागत किया।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा यह विद्यालय बहुत प्रगति कर रहा है। साथ ही उन्होंने आर्शीवाद क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्लब द्वारा जो भी कार्य किए जा रहे हैं वह सभी कार्य प्रशंसा के योग्य है।
अंत में क्लब की सुश्री रेखा त्रिवेदी ने मुख्य अतिथि डॉक्टर सरस्वती खेतवाल का धन्यवाद किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!