25 March 2026

डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में सुमति राठौर ने दी अपनी पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में सुमति राठौर ने अपनी पी एच डी की अंतिम मौखिक परीक्षा दी । सुमति की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हुई तथा इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शैलेंद्र गोयल ने एक्सपर्ट के रूप में मौखिक परीक्षा संपन्न कराई ।सुमति राठौर ने स्टडी ऑन इंडीजिनस नॉलेज एंड ट्रेडिशनल प्रैक्टिसेज ऑफ फ्लोरिस्टिक डायवर्सिटी बाई दी नेटिव कम्युनिटी इन कुल्लू डिस्ट्रिक्ट ,हिमांचल प्रदेश ,नॉर्थ वेस्ट हिमालय विषय पर शोध किया ।विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ललित तिवारी ने परीक्षा संपन्न कराई । सुमति ने फैलो ऑफ नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेज डॉ एस एस सामंत तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ललित तिवारी तथा उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय के डॉ हरीश जोशी के निर्देशन में शोध कार्य पूर्ण किया । इस अवसर पर डॉ एस एस बरगली ,डॉ सुषमा टम्टा ,डॉ नीलू ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ कपिल ,डॉ प्रभा पंत ,डॉ नवीन पांडे ,डॉ हेम जोशी ,डॉ हर्ष ,, विशाल बिष्ट ,लता नितवाल , वसुंधरा ,सहित शोध छात्र उपस्थित रहे ।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!