नैनीताल से पांच किलोमीटर दूर श्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान विशाल भंडारे के साथ हुआ संपन्न, राम दरबार की मूर्ति हुई स्थापित

नैनीताल। नैनीताल से पांच किलोमीटर दूर कालाढूंगी मोटर मार्ग वाॅटनिकल गार्डन के समीप सरिताताल की पहाड़ियों और बाज चीड़, देवदार के पेड़ों के बीच शांत वातावरण में स्थापित श्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान भंडारे के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष
श्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम दरबार की मूर्ति स्थापित की गई।








महिलाओं ने कलश यात्रा बडे़ धूमधाम के साथ निकाली। पुरोहित प्रकाश मठपाल के द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। उसके बाद हवन यज्ञ कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस मंदिर में लगने वाले दरबार की मान्यता यह है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मंदिर और दरबार में आते हैं और हनुमान जी के दर्शन करते हैं उनके कष्टों का निवारण होता है । इस मंदिर की स्थापना एक वर्ष पूर्व हनुमान भक्तों के सहयोग से हुई थी। इसी मंदिर में हर मंगलवार और शनिवार को दरबार लगता है।
श्री कष्ट निवारण हनुमान समिति के अध्यक्ष एवं गुरु जी कमल शाही ने बताया कि उन्हें सपने में बजरंगबली आए थे और बोला बेटा मेरा तू भक्त है तू उक्त स्थान पर मेरी मूर्ति लगा कर नित्य पूजा करना। और में सबके कष्टों का निवारण करुंगा। उसी समय अचानक से सुबह के वक्त आंखे खुली और नींद टूट गई। कमल शाही ने सपने वाली बात को घर में परिवार के सामने रखी। परिवार में उनकी माता जी ने एक हनुमान जी की एक छोटी सी मूर्ति वहाँ रख दी और पूजा करने लगे। इसके बाद से कमल शाही ने मंदिर बनवाने के लिए अपने भक्तों से कहा तो भक्तों ने जनवरी 2025 से मंदिर बनाने के लिए लोगों से सहयोग मांगा। पिछले वर्ष को हनुमान जन्मोत्सव के दिन मंदिर में मूर्ति स्थापित कर दी गई। इसी तरह श्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर का निर्माण हो गया।औऱ इस वर्ष हनुमान भक्तों के द्वारा राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा के मूर्ति स्थापित की गई पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान भंडारे के साथ संपन्न हुआ सैकड़ो भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को पुरोहित सूरज पाठक, प्रकाश मठपाल, संजय शर्मा, महेंद्र जोशी ने मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया। इस दौरान कमल शाही पत्नी रजनी शाही, सुरेश कांडपाल पत्नी कविता कांडपाल, संजीव रस्तोगी पत्नी शैली रस्तोगी यजमान रहे। इस मौके पर रविंद्र सिंह फर्त्याल, बलवंत कुमार, भुवन सिंह ठठोला “गुड्डु”, अजय पाल, सभासद भगवत रावत, सोनू कुमार, सूरज शाही, अजीत शाही, नवीन चंद्र, भुवन आर्य आदि भक्तों ने विशेष सहयोग दिया ।









