13 September 2026

बेतालघाट में हुआ समाजसेवी शीलू कुमार का भव्य स्वागत, क्षेत्र में की कई घोषणाएं

0
pine-crest

बेतालघाट। क्षेत्र के घोड़िया हल्सौ में समाजसेवी शीलू कुमार का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत कर उन्हें आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
स्वागत समारोह के दौरान शीलू कुमार के मैदान में उतरने से स्थानीय सियासत भी गरमा गई है। उनके बढ़ते जनसमर्थन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शीलू कुमार ने सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि एक जरूरतमंद बुजुर्ग महिला को हर माह दवा के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा एक ग्रामीण बेटी की शादी में टेंट और भोजन का पूरा खर्च भी वह स्वयं वहन करेंगे।
शीलू कुमार के इन ऐलानों के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने उन्हें जनसेवा के लिए आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसे समाजसेवियों की जरूरत है, जो जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझकर समाधान करें। वहीं, इस आयोजन को आगामी चुनावी समीकरणों से जोड़कर भी देखा जा रहा है, जिससे बेतालघाट की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!