भावना मेहरा को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, समाजसेवी अखिलेश सेमवाल व नीतू जोशी ने दी बधाई

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा को समर्पित, वरिष्ठ कार्यकर्ती एवं पूर्व प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री सुश्री भावना मेहरा को उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद में उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) उत्तराखण्ड सरकार नियुक्त किया है। भावना मेहरा को राज्य मंत्री बनाऐ जाने पर पर समाजसेवी एवं भाजपा नेता व व्यापारी नेता अखिलेश से सेमवाल व भाजपा नेत्री नीतू जोशी ने उनके निजी आवास पर जाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कहा कि आपका समर्पण, निष्ठा एवं समाज के प्रति सेवा भाव निश्चित रूप से नई जिम्मेदारियों में भी उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित करेगा।









