9 April 2026

नैनीताल नगर पालिका सभासद ने पालिकाध्यक्ष और ईओ को दिया पत्र, पत्र में दी अमरण अनशन की धमकी

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका परिषद, नैनीताल के अन्तर्गत शेर का डांडा वार्ड में जनहित को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों, निर्माण कार्य, पथ प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था आदि करवाये जाने हेतु पालिका के सभासद अंकित चंद्रा ने पालिका अध्यक्ष व ईओ के नाम पत्र देकर चेतावनी दी है कि यदि पालिका द्वारा एक माह के भीतर कार्य नहीं कराऐ गए तो वह अमरण अनशन पर बैठ जाऐंगे और समस्त जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।
पत्र में सभासद अंकित चंद्रा ने कहा कि पिछली बोर्ड बैठकों में भी मेरे द्वारा इस संबंध में चर्चा की जा चुकी है। पूर्व में प्रत्येक वार्ड में 5 लाख के विकास कार्यों हेतु प्रस्ताव पारित किया गया है। चूंकि नैनीताल नगर में शेर का डांडा वार्ड क्षेत्रफल की दृष्टिगत से सबसे बड़ा वार्ड है। जिसमें कई स्थानों पर सड़क निर्माण, रैलिंग निर्माण, सीढी निर्माण, पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु विद्युत पोल आदि विभिन्न कार्यों का सम्पादन किया जाना है। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि उक्त वार्ड क्षेत्र जंगल से सटा हुआ होने के कारण वन्य जीव संघर्ष से आम जनमानस को काफी खतरा बना रहता है। जंगली जानवर आये दिन वार्ड क्षेत्र के आवासीय भवनों के आस-पास घूमते हुए पाये जाते हैं। जिससे क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए वार्ड में उपरोक्त कार्य करवाये जाने हेतु लगभग 20 लाख की धनराशि तथा विभिन्न स्थलों पर पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु लगभाग 20 विद्युत पोल की नितान्त आवश्यकता है। वर्तमान में पालिका द्वारा आय में वृद्धि के दृष्टिगत टोल एवं पार्किंगों की निविदाएं दी जा चुकी है, जिनसे पालिका की अनुामनित आय लगभग 15 से 20 करोड़ होने की सम्भावना है। सभासद अंकित चंद्रा ने कहा कि
शेर का डांडा वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों एवं पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु एक माह के भीतर आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें, अन्यथा की स्थिति में मेरे द्वारा आमरण अनशन किये जाने पर बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी स्वयं की होगी।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!