22 July 2026

ज़िला बार की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कल यानि 10 अप्रैल को,ज़िला जज नैनीताल दिलाएंगे शपथसांसद अजय भट्ट मुख्य अतिथि औरविशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष डा . सरस्वती खेतवाल होगीं

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल । ज़िला बार एसोसिएशन नैनीताल 2026-2027 की नयी कार्यकारिणी शुक्रवार को पद भार ग्रहण करेगी, निवर्तमान सचिव दीपक रुवाली ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नयी कार्यकारिणी का
शपथ ग्रहण समारोह बार भवन के प्रांगण में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जायेगा, जिसमें समस्त पदों पर निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को जिला जज नैनीताल पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट व नैनीताल नगर की प्रथम नागरिक डा .सरस्वती खेतवाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी,
किन पदों पर होगी शपथ ग्रहण :-
01 अप्रैल को हुए चुनाव के पश्चात् नव निर्वाचित अध्यक्ष अरुण बिष्ट,उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, सचिव संजय सुयाल
संयुक्त सचिव नीरज गोस्वामी व
कार्यकारिणी सदस्य के रुप में नीरज कुमार, बिलाल अहमद, प्रेमा आर्या तथा तारा आर्या पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे |
इसी क्रम में नयी कार्यकारिणी को शुभकामनायें देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी व पूर्व सचिव भानू प्रताप सिंह मौनी ने कहा कि कल से पदासीन होने वाली बार एसोसिएशन कार्यकारिणी से हम सभी अधिवक्ताओं को बहुत उम्मीदें हैं, ये कार्यकारिणी अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष करे व बार और बेंच के बीच सामंजस्य बैठाने का कार्य करे ऐसी आशा करते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!