13 September 2026

नैनीताल के केके शर्मा बने किसान मोर्चे के महामंत्री, बोले-किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए होंगे प्रयास

0
pine-crest

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल जिले के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार नैनीताल नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की की संस्तुति पर मंडल प्रभारी प्रकाश आर्या व किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष गणेश साह कि सहमति के पश्चात किसान मोर्चे के मंडल अध्यक्ष मयंक पंत ने कार्यकारिणी का विस्तार कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें नैनीताल के कृष्ण कुमार शर्मा (के के शर्मा) को महामंत्री नियुक्त किया है। श्री शर्मा के महामंत्री नियुक्त होने पर कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए होंगे प्रयास। गांव गांव में किसान मोर्चा को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!