9 April 2026

कूर्मांचल बैंक में क्लर्क और कैशियर पदों पर भर्ती शुरू

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। दि कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड ने सहायक वर्ग-2 (क्लर्क-कैशियर) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती के जरिए बैंक अपनी विभिन्न शाखाओं में रिक्त पदों को भरेगा। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘कॅरियर’ सेक्शन में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो
चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की गई है। बैंक प्रबंधन ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी बैंक की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!