कुमाऊँ विश्वविधालय में प्रो अतुल जोशी व देवकी देवी का हुआ सम्मान

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविधालय के कॉमर्स के डीन तथा विभागाध्यक्ष एवं डीन शिक्षा शास्त्र प्रो अतुल जोशी ,राजनीति विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो मधुरेन्द्र कुमार ,हिंदी विभाग की डॉ सुभा मटियानी तथा डीएसबी परिसर के देवकी देवी की अधिवर्षता उम्र पूर्ण होने पर आज विश्वविद्यालय मे सम्मन समारोह आयोजित किया गया । प्रो अतुल जोशी एवं देवकी देवी को शॉल पहना कर प्रतीक चिन्ह भेट कर ,एवं पुष्प गुच्छ भेट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवाओं के प्रति धन्यवाद किया गया । वक्ताओं ने उनकी लंबी उम्र तथा स्वस्थ रहने एवं ऊर्जा से पूर्ण रहने की प्रार्थना की । प्रो अतुल जोशी की टीम को राष्ट्रीय सेवा योजना में 2013 में फिर गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा उन्हें राजभाषा पुरस्कार भी मिल चुका है । इस अवसर पर कुलसचिव डॉ रितेश साह ने कहा कि नियम है कि अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर सेवा निवृत होना पड़ता है पर उनकी सेवाएं हमेशा याद की जायेगी । प्रो संजय पंत ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन से लेकर रक्त दान तक डॉ अतुल ने बेहतरीन कार्य किए । संचालन करते हुए प्रो ललित तिवारी ने उनके कई संस्मरण प्रस्तुत किए । डॉ अतुल जोशी ने सभी का धन्यवाद किया कि उन्हें सेवा करने का मौका मिला । कार्यक्रम में डॉ सुरेश डालाकोटी , डॉ मोहित सनवाल ,डॉ सावित्री कैडा, डॉ महेंद्र राणा , अभिराम पंत ,डॉ चारु तिवारी ,डॉ दीपक आर्य ,डॉ गगन होती ने भी संबोधित किया । सम्मान समारोह में बीरेन्द्र जोशी ,नीरज साह ,डॉ मोहित रौतेला ,दीपक बिष्ट , जगदीश , रमेश जोशी , ओम प्रकाश ,नंदा बल्लभ पालीवाल आदि उपस्थित रहे ।























