2 October 2026

नैनीताल में ब्रेस्ट कैंसर को लेकर पिंक रैली 3 अक्टूबर को,2019 से लगातार स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चला रही हैं आशा फाउंडेशन

0
pine-crest

नैनीताल। आशा फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को लेकर शनिवार 3 अक्टूबर को पिंक रैली निकाली जाएगी। पिंक रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना है। पिंक रैली का यह सातवां संस्करण होगा।
आशा फाउंडेशन की संस्थापक आशा शर्मा ने बताया कि पिंक रैली और स्वास्थ्य समारोह का आयोजन वर्ष 2019 से करते आ रही हैं। उत्तराखंड में यह आयोजन खासकर महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना है। स्वास्थ्य के प्रति अंजान महिलाएं स्तन कैंसर की सर्वाधिक चपेट में आती हैं। यदि समय पर इस रोग के शुरुआत में लक्षण का पता चल जाय तो जान बच सकती हैं। इसके अलावा कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। जागरुकता पिंक रैली डीएसए मैदान मल्लीताल से 3 अक्टूबर की प्रातः 8 बजे से स्कूली बच्चों और नागरिकों द्वारा रैली निकाली जाएगी। जो मालरोड होते इंडिया होटल से वापस मल्लीताल डीएसए मैदान लौटेगी। इसके बाद डीएसए मैदान में विभिन्न शहरों के स्वास्थ्य विशेषज्ञ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संबोधित करेंगे। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी और नगर के गणमान्यजन मौजूद रहेंगे। जबकि रैली में स्कूली विद्यार्थी, पर्यटक और नगर के अन्य जन पिंक कलर के परिधानों के साथ शामिल होंगे। आशा शर्मा ने बताया कि महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों और विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करते आ रही हैं। जिसके तहत संस्था द्वारा निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित करते आ रहे हैं। अभी तक हजारों ग्रामीण महिलाओं और छात्राओं को प्रदान कर चुके हैं। आशा शर्मा ने बताया कि
संस्था का काम केवल ब्रेस्ट कैंसर ही नहीं, बल्कि सर्वाइकल कैंसर जागरूकता, महिला स्वच्छता और पेलिएटिव केयर जागरूकता फैलाना है। उन्होंने नगरवासियों से पिंक रैली में शामिल होने का आह्वाहन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!