2 October 2026

SIR के खिलाफ इंडिया महागठबंधन का 4 अक्टूबर को रामनगर में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च

0
pine-crest


नैनीताल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर शुक्रवार को कांग्रेस एवं इंडिया महागठबंधन के सहयोगी दलों की पत्रकार वार्ता में नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विरोध जताते हुए आपत्तियां बताई । साथ ही उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने की मांग उठाई।
आज 2 अक्टूबर से शुरू हुए ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बताया कि 3 अक्टूबर को ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी, जबकि 4 अक्टूबर को रामनगर में जिला स्तरीय ‘वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च’ निकाला जाएगा। मार्च के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन किए जाने की भी जानकारी दी गई।
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, कैलाश चंद्र जोशी, दुर्गा सिंह मेहता, सतीश नैनवाल, भावना भट्ट, महामंत्री प्रेम कुमार शर्मा, बंटू आर्य, शार्दूल नेगी, शेखर दानी और सुहैल सिद्दीकी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!