5 October 2026

उत्तराखंड प्रदेश से राज्यसभा सांसद के लिए दिनेश आर्या को भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर नैनीताल में कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण

0
pine-crest

नैनीताल। उत्तराखंड प्रदेश से राज्यसभा सांसद के लिए दिनेश आर्या को भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार घोषित किये जाने पर नैनीताल शहर के भाजपाईयों ने केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार जताया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की एवं केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय को कार्यकर्ताओं के हित में और जनता के हित में बताया जिससे भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सिंह पडियार ,प्रदेश संयोजक मोहित रौतेला ,भूपेंद्र सिंह बिष्ट , संतोष कुमार जिलामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा, मनोज जोशी सदस्य मंडी परिषद,नवीन जोशी, सभासद गजाला कमाल ,प्रकाश नौटियाल, भगवान सिंह मेहरा, प्रकाश चंद्र, राजेंद्र बिष्ट, भूपाल सिंह कार्की, आनंद बिष्ट पूर्व मंडल अध्यक्ष, आयुष भंडारी जिलामंत्री युवा मोर्चा, विक्रम राठौर मंडल उपाध्यक्ष,ललित ढैला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!