5 October 2026

राष्ट्र गौरव तिरंगा समान समारोह में सम्मानित हुए रचनाकार, “भारत की शान तिरंगा” पुस्तक का हुआ विमोचनभारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में आयोजित हुआ समारोह

0
pine-crest

नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में
राष्ट्र गौरव तिरंगा समान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि एवं संस्था संस्थापक अध्यक्ष विश्व हिंदी रचनाकार मंच के राघवेंद्र ठाकुर व विशिष्ट अतिथि डॉ प्रोफेसर नीता बोरा
रही।
समारोह का अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। इसके बाद सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए।
तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात “भारत की शान तिरंगा” नामक पुस्तक का विमोचन मंचासीन अतिथियों के द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि राघवेंद्र ठाकुर व डॉ पुष्पलता जोशी और
बीना मथेला ने तिरंगे पर शानदार कविताएं प्रस्तुत की।
सुश्री रेखा त्रिवेदी ने मित्र पर बिशना साह ने नारी पर तारा बोरा ने नेताओं पर गीता पांडे ने धूल चाटती पुस्तकों पर रचनाएं प्रस्तुत की।
इसके अलावा अनुराधा पन्त, अवनीत कुमार, कृष्णा शर्मा, मीनाक्षी ढैला, दिव्या ढैला, सीमा भाकुनी, पारुल तिवारी, विनीता पाठक, बसंती रौतेला, डॉ विनीता खाती, श्वेता सैनी, सविता, शोभा पांडे, अरुण वशिष्ठ, अमिता साह, प्रकाश लाल शाह आदि विभिन्न शहरों के रचनाकारों ने अपने मनमोह रचना से श्रोताओं का मन मोह लिया और सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
तत्पश्चात सभी सम्मानित रचनाकारों को मेडल ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।
इस दौरान व्यवस्थापक एवं अध्यक्ष नैनीताल इकाई सुश्री रेखा त्रिवेदी ने कहा कि समारोह
का मुख्य उद्देश्य साहित्य और देशभक्ति के भावों को एक साथ जोड़ते हुए सकारात्मक एवं प्रेरणादाई वातावरण का निर्माण करना था।समारोह का संचालन विमलेश गोस्वामी एवं मुक्ता चौधरी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!