कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डी एस बी परिसर नैनीताल रहा विजेता,

नैनीताल। इन्द्रा प्रियदर्शिनी महिला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय से सम्बन्धित महाविद्यालय एवं परिसर जिसमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर,पाल कॉलेज हल्द्वानी, एम.बी.राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी,इन्द्रा प्रियदर्शिनी महिला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर तथा डी.एस.बी परिसर नैनीताल की महिला टीम के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट एवं विशिष्ट अतिथि संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा विभाग डॉ. ए.एस.उनियाल द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच महिला कॉलेज हल्द्वानी एवं डी.एस.बी नैनीताल के मध्य खेला गया जिसमें नैनीताल ने हल्द्वानी को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया, प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर एवं पाल कॉलेज हल्द्वानी के मध्य खेला गया जिसमें काशीपुर ने पाल कॉलेज हल्द्वानी को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर एवं एम.बी.राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी के मध्य खेला गया जिसमें हल्द्वानी ने रामनगर को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में सोबन सिंह जीना विश्विद्यालय,अल्मोड़ा एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय,नैनीताल के खेलो को और अधिक ऊंचाइयों में ले जाने के लिए एक अनौपचारिक बैठक का आयोजन इन्द्रा प्रियदर्शिनी महिला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,हल्द्वानी में किया गया। इस बैठक में संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा विभाग डॉ. ए.एस.उनियाल, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय,नैनीताल डॉ. नागेंद्र शर्मा, क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय,नैनीताल डॉ. संतोष कुमार,क्रीड़ा अधिकारी सोबन सिंह जीना विश्विद्यालय,अल्मोड़ा लियाकत अली एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.देवकी गिरी गोस्वामी उपस्थित थे। इस बैठक में खेलो के विकास हेतु एक कमेटी का गठन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के खेलो और खिलाड़ियों के हित में कार्य करने हेतु राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलो का अनुभव रखने वाले व्यक्तियों को शामिल किया गया तथा समिति द्वारा निर्णय लिया गया की सोबन सिंह जीना विश्विद्यालय,अल्मोड़ा एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय,नैनीताल के खेलो की अंतर विश्वविद्यालय हेतु चयनित टीमों के प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर दोनों टीमों के अभ्यास मैच करा कर टीमों को अंतर विश्वविद्यालय खेलो हेतु भेजा जाए. प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मैच डी.एस.बी नैनीताल तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के मध्य खेला गया जिसमें नैनीताल ने काशीपुर को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फाइनल मैच राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी के मध्य खेला गया जिसमें हल्द्वानी ने रुद्रपुर को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच डी.एस.बी परिसर नैनीताल तथा एम.बी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी के मध्य खेला गया जिसमें डी.एस.बी नैनीताल ने एम.बी हल्द्वानी को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर विजेता रही.प्रतियोगिता के समापन सत्र के अवसर पर प्राचार्य डॉ. देवकी गिरी गोस्वामी द्वारा विजेता टीम डी.एस.बी परिसर नैनीताल एवं उपविजेता टीम एम.बी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में श्याम मनु भट्ट, रघुवीर सिंह बंगारी, मनोज वर्मा, कमल बिष्ट, रंजीत सिंह मटियाली एवं चंदन रहे. उक्त अवसर पर आयोजन सचिव डॉ. नेहा सिंह,प्रो. एन.के जोशी,प्रो.माया शुक्ला,डॉ. हेम चंद्र दुबे,डॉ. जी.एस नेगी,डॉ. रश्मि पंत,डॉ. ज्योति चुफाल तथा प्रो.आशा तिवारी,डॉ. सुरेंद्र सिंह समेत समस्त शिक्षक गण एवं खेल खेल प्रेमी उपस्थित थे।
इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. संजय पंत, प्रो. रजनीश पाण्डेय, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. गगनदीप, डॉ. अशोक कुमार, अपूर्व बिष्ट एवं अनिता रावत सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।























