7 October 2026

कांग्रेस नेता शीलू कुमार नेकृष्णापुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे क्षेत्रवासी को दिया सर्मथन

कांग्रेस नेता शीलू कुमार नेकृष्णापुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे क्षेत्रवासी को दिया सर्मथन
pine-crest


नैनीताल। कांग्रेस नेता शीलू कुमार ने नैनीताल में बालियानाला से कृष्णापुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर तल्लीताल में धरने पर बैठे लोगों से मुलाकात कर उनके आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने आंदोलनकारियों की जायज मांगों को सुना और उनका उत्साहवर्धन किया।
इसके बाद शीलू कुमार धरना स्थल तल्लीताल से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बालियानाला–कृष्णापुर सड़क निर्माण की समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सड़क से जुड़ी समस्या का शीघ्र समाधान होना आवश्यक है। प्रशासन से उम्मीद है कि जनता की मांग पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!