27 November 2026

धमकी-पालिका की कार्य प्रणाली के खिलाफ मजबूरन जाना पड़ेगा हाईकोर्ट ,सभासद ने पालिका प्रशासन पर वार्ड में पक्षपात करने का लगाया आरोप, पालिकाध्यक्ष को सौंपा पत्र,

Advertisement
धमकी-पालिका की कार्य प्रणाली के खिलाफ मजबूरन जाना पड़ेगा हाईकोर्ट ,सभासद ने पालिका प्रशासन पर वार्ड में पक्षपात करने का लगाया आरोप, पालिकाध्यक्ष को सौंपा पत्र,

नैनीताल। अयार पाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगाती ने पालिकाध्यक्ष को पत्र सौंपकर वार्ड में साफ-सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था की अनदेखी करने का पालिका प्रशासन पर आरोप लगाया है।
पालिकाध्यक्ष को दिए पत्र में सभासद मनोज साह जगाती ने कहा कि पूर्व की बोर्ड बैठक में लेकब्रिज टोल के टैंडर का कुछ सभासदों ने हंगामा किया गया था। क्योंकि आपके द्वारा सर्वाधिक धनराशि के ठेकेदार को टैंडर दिया गया था,और मेरे द्वारा आपके इस फैसले का सर्मथन किया गया। जिसको लेकर नगर पालिका प्रशासन तब से और अभी तक मेरे वार्ड में साफ-सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था की अनदेखी कर रहा है।
साह ने कहा कि आपके आदेशानुसार मेरे वार्ड के किर्लानी कंपाउंड क्षेत्र के जंगल में सफाई अभियान होना था लेकिन संबंधित अधिकारी द्वारा उक्त स्थान पर सफाई अभियान चलाने से मना कर दिया गया। कई वार्डो में कई बार सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। आखिर मेरे वार्ड में लेकर पक्षपात क्यों किया जा रहा है। मेरे से कहा जा रहा है कि जिस वार्ड में साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उसके लिए हाईकोर्ट का हवाला दिया जा रहा है। यह सब हरकत नगर पालिका प्रशासन मेरी नैनीताल नगर में छवि खराब करने के लिए किया जा रहा है। साथ ही घरो से कूड़ा भी नहीं उठाया जा रहा है। रोड के किनारे जो कूड़े के ढेर लगे हुए उन्हें भी नहीं उठाया जा रहा है।
सभासद मनोज साह जगाती ने पालिकाध्यक्ष को चेतावनी दी है कि इस पत्र को गंभीरता से लेकर उचित कार्रवाई करें अन्यथा पालिका की कार्य प्रणाली के खिलाफ मजबूरन
हाईकोर्ट जाना पड़ेगा। साह ने पत्र की प्रतिलिपी निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून व कुमाऊं आयुक्त को भेजी है।

यह भी पढ़ें…