कूर्माचल बैंक के हल्द्वानी निवासी दिव्यांशु सक्सेना बने निदेशक

नैनीताल। दि कूर्माचल नगर सहकारी बैंक की सामान्य निकाय के निर्वाचन प्रक्रिया के तहत निदेशक मंडल में हल्द्वानी निवासी संजीव कुमार सक्सेना के पुत्र दिव्यांशु सक्सेना निदेशक बने हैं। इनके अलावा
निदेशक मंडल के अन्य सदस्यों में लीला आर्य, सुनीता साह, रमाकांत अग्रवाल, संगीता साह, निधि साह, विकास साह, घनश्याम लाल साह, राजेश साह, भुवन चन्द्र शर्मा, डॉ. केदार पलड़िया शामिल थे । इनमें संगीता साह व केदार पलड़िया पुनः निदेशक बने हैं।























