17 October 2026

जनहित संस्था के पदाधिकारियों ने पालिका के प्रभारी ईओ से की मुलाकात,सौंपा ज्ञापन

जनहित संस्था के पदाधिकारियों ने पालिका के प्रभारी ईओ से की मुलाकात,सौंपा ज्ञापन
pine-crest


नैनीताल। जनहित संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के मार्ग निर्देशन में संस्था का शिष्ट मण्डल संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट , दिव्या साह के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद नैनीताल के प्रभारी अधिशासी अधिकारी दीपक बबोला से मिला और उनसे संस्था के पूर्व अनुरोध पत्र के क्रम, जिसमें माल रोड में संचालित ई-रिक्शाओं को सायंकाल में प्रतिबंधित अवधि के बाद पूर्णत: बन्द न किये के सम्बन्ध में स्थानीय जन भावनाओं को दृष्टि में रखते हुए रात्रि में कम से कम कम से कम 10 या 10:30 बजे तक संचालित किया जाना चाहिए। ताकि तल्लीताल से मल्लीताल आने वाले व्यक्तियों को आने-जाने में सुविधा उपलब्ध हो सके। इस सम्बन्ध में शिष्टमंडल द्वारा मालरोड में संचालित ई-रिक्शाओं को रोड खुलने के बाद अति आवश्यक कार्य से आने -जाने वाले व्यक्तियों अथवा बीमार व्यक्तियों को अस्पताल लाने में हो रही असुविधा के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया गया। प्रभारी अधिशासी अधिकारी द्वारा शिष्टमंडल को आश्वस्त किया गया कि इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई की जावेगी और संस्था को तदनुसार अवगत कराया जावेगा। शिष्टमंडल में संस्था के महासचिव महेश चन्द्र आर्य , ममता साह व भुवन कुमार भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!