दुर्गा पूजा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जम्मू कश्मीर के कलाकारों ने बांधा समा,स्टार नाइट में इंदर आर्य के गुलाबी शरारा…. पर दर्शकों ने किया खूब डांस

नैनीताल।सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित 70 वें महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।इसमें जूनियर हाईस्कूल, सेंट जॉन स्कूल, नैनी पब्लिक स्कूल, गोल्जू समूह की टीमों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। इसके बाद
पदम गोसाई टिहरी गढ़वाल, उत्तर प्रदेश से मथुरा ,पंजाब, हरियाणा,राजस्थान,जम्मू कश्मीर की टीमों ने
रंगारंग कार्यकम प्रस्तुत किए। इधर शाम को सांस्कृतिक मंच में स्टार नाइट का आयोजन हुआ। इस दौरान गायक इंदर आर्या के गीतों पर दर्शकों ने खूब जमकर डांस किया। इस दौरान गायक इंदर आर्य ने अपने सुपरहिट गीतों में गोरखा पलटाना…, गुलाबी शरारा…., हे मधु…., तेरो लहंगा….,कुर्ती तेरी लाल…., बोल हीरा…., सांवरी सांवरी…., मेरी माधुरी….,AK 47 हाथ में….., मॉडर्न कुमाऊं….. सहित अन्य गानों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल , भास्कर बिष्ट, मंजू रौतेला, सुमन शाह, कुसुमलता सनवाल, सुरेश चौधरी,पीके शर्मा सहित दुर्गा पूजा कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। संचालन मीनाक्षी कीर्ति व हेमंत बिष्ट ने किया।























