17 October 2026

माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन तथा उपाध्यक्ष विकास जयसवाल ने एडिशनल मेडिकल डायरेक्टर से की मुलाकात,

माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन तथा उपाध्यक्ष विकास जयसवाल ने एडिशनल मेडिकल डायरेक्टर से की मुलाकात,
pine-crest

नैनीताल। माँ नयना देवी व्यापार मंडल, नैनीताल के अध्यक्ष
पुनीत टंडन व उपाध्यक्ष विकास जयसवाल ने एडिशनल मेडिकल डायरेक्टर, कुमाऊँ डिवीज़न डॉ के के अग्रवाल से मुलाकात कर बीडी पांडे अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार के संबंध में तथा विभाग नैनीताल में ही रहना चाहिए की वार्ता की।
इस दौरान उनसे स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, मेडिकल उपकरण आदि तथा ख़ास तौर से उन उपकरणों को चलाने के लिए टेक्नीशियन्स राजकीय बीडी पांडे हॉस्पिटल में प्रदान करने तथा तकनीकी व्यवस्था को सुचारू करने की माँग की गई।
साथ ही, यह भी माँग रखी गई कि अस्पताल परिसर में दवाइयों की दुकान 24 घंटे उपलब्ध रहे, ताकि मरीजों और आम निवासियों नागरिकों तथा पर्यटकों को अव्यशक दवाइयां हर समय मिल सकें।
व्यापार मंडल द्वारा यह भी आग्रह किया कुमाऊँ डिवीज़न का यह स्वास्थ विभाग नैनीताल में ही कार्यरत तथा यहीं से संचालित होना चाहिए।
डॉ. अग्रवाल द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि वे इस संबंध में जल्द ही आवश्यक कदम उठाएंगे। कुछ कार्यों तथा नए उपकरण के लिए बजट स्वीकृत (Sanction) हो चुका है और धनराशि प्राप्त होने पर उनके द्वारा जल्द धरातल पर उतरने की उम्मीद है।
इसके तहत, बीडी पांडे अस्पताल में कई नए उपकरण और तकनीशियन उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़े स्तर पर विस्तार किया जाएगा।

error: Content is protected !!