श्री माँ नयना देवी मन्दिर अमर उदय ट्रस्ट, नैनीताल के राजीव लोचन साह अध्यक्ष और प्रदीप शाह सचिव बने

नैनीताल। श्री माँ नयना देवी मन्दिर अमर उदय ट्रस्ट नैनीताल के न्यास की सभा आज हुई जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ न्यासी डा० डी० पी० गंगोला को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
चुनाव अधिकारी की निगरानी में विधिवत चुनाव सम्पन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से
अध्यक्ष राजीव लोचन साह,
उपाध्यक्ष घनश्याम लाल साह, सचिव प्रदीप शाह, उपसचिव नीरज कुमार साह, कोषाध्यक्ष किशन सिंह नेगी निर्वाचित किये गये।
इसके अतिरिक्त न्यासी कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में
राजेन्द्र नाथ शाह
मदन मोहन शाह,
शैलेस साह, हेमन्त कुमार शाह,पान सिह ढैला, मनोज चौधरी, चारू शाह,
प्रवेन्द्र नाथ शाह,
डा० डी०पी० गंगोला, महेश लाल साह निर्वाचित हुए।
