अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के तीन शोधार्थियों ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी.एस.बी. परिसर के जंतु विज्ञान विभाग के तीन शोधार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। बरेली कॉलेज, बरेली (उत्तर प्रदेश) में 16 से 18 नवंबर 2026 तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन _ आई सी बायोसेट 2026 में तीनों शोधार्थियों ने अपने-अपने सत्रों में उत्कृष्ट शोध प्रस्तुतियों के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस सम्मेलन का आयोजन अकादमिक सोसाइटी फिर लाइफ साइंसेज रिसर्च एंड इनोवेशन एवं बरेली कॉलेज, बरेली के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
तीनों शोधार्थी कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी.एस.बी. परिसर के जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार आर्य के निर्देशन में पीएच.डी. शोध कार्य कर रहे हैं।
सम्मेलन में वर्षा कपकोटी ने _ सीसीएस डायवर्सिटी एंड सीज़नसल वेरिएशन ऑफ मिथ इन एंड अराउंड कुमाऊं University नैनीताल “ विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं मान्या बिष्ट ने फ्लावर विजिटिंग इंसेक्ट असेंबलेज एसोसिएट्स विथ व्हाइट क्लाइव ट्राइफोलियम रिपोंस इन डिफरेंट हैबिटेट ऑफ नैनीताल डिस्ट्रीक्ट , विषय पर शोध प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान (Rank II)हासिल किया।
तथा साकिब हुसैन साबरी ने _ रिसेंट डिस्ट्रीब्यूशनल रिकॉर्ड एंड फील्ड ऑब्जर्वेशन ऑन कॉमन ब्लू अपोलो इन वाले इफ़ फ्लावर्स “विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत कर तृतीय स्थान (Rank III) प्राप्त किया।
तीनों शोधार्थियों की इस उपलब्धि पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ (RDC) के निदेशक एवं जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार आर्य, परिसर निदेशक प्रो. संजय पंत, कुलसचिव प्रो. रितेश शाह, शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता प्रो. ललित तिवारी एवं मुख्य कुलानुशासक प्रो. एच.सी.एस. बिष्ट सहित डॉ. दीपक कुमार आर्य एवं डॉ. सीता देवली ने हर्ष व्यक्त करते हुए तीनों शोधार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने शोधार्थियों की इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट शोध कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
