वनस्पति विज्ञान विभाग की शोध छात्रा डॉ सपना पंत हुई डॉ डीके उप्रेती बेस्ट थीसिस अवार्ड से सम्मानित

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की शोध छात्रा डॉ सपना पंत को डॉ डीके उप्रेती बेस्ट थीसिस अवार्ड से सम्मानित किया गया है । उक्त पुरस्कार इंडियन लाई कीनो लॉजिकल सोसाइटी आई एल एस द्वारा गौहाटी में ये पुरस्कार प्रदान किया गया । डॉ सपना पंत ने अपना शोध कार्य विभागाध्यक्ष प्रो ललित तिवारी ,महिला कॉलेज हल्द्वानी के डॉ एस डी तिवारी तथा डॉ प्राची जोशी के निर्देशन में पूर्ण किया तथा वर्तमान में पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन ,हर्बल रिसर्च डिवीजन हरिद्वार में साइंटिस्ट बी के पद पर कार्यरत है ।डॉ सपना ने ब्रायोफिटिक एक्सप्लोरेशन एंड कंजर्वेशन ऑफ रेयर हेपेटिक इन एंड अराउंड मुक्तेश्वर एरिया ऑफ डिस्ट्रिक्ट नैनीताल विषय पर शोध कार्य किया । पुरस्कार प्राप्त होने पर डॉ सपना को कूटा परिवार तथा एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ बी एस कालाकोटी , डॉ संजय पंत,डॉ एस एस सामंत ,डॉ जी सी जोशी ,ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना जोशी ,डॉ गोकुल सत्याल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।
