1 February 2026

डी एस बी परिसर ने
रामनगर पीजी कॉलेज को हराया ट्रॉफ़ी पर किया कब्जा
कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय फ़ुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता संपन्न

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय फ़ुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता के आज फ़ाइनल अवसर पर डीएसबी परिसर नैनीताल ने पीजी कॉलेज रामनगर के बीच खेले गए रोमांचक मुक़ाबले में नैनीताल ने 4-3 पैनल्टी से विजय प्राप्त करी।

मुक़ाबले के प्रथम हाफ़ में रामनगर 1-0 की बढ़त से आगे चल रही थी तथा द्वितीय हाफ़ में अन्त के पाँच मिनट में डीएसबी परिसर नैनीताल ने 1 गोल कर मुक़ाबला बराबर कर दिया तथा  अंत में निर्णय के लिये पेनल्टी का सहारा लिया गया तथा 4-3 से मुक़ाबला जीत लिया इस अवसर पर आज के मुख्यातिथि कुलपति प्रोफ़ेसर डी एस रावत उपस्थित रहे । कुलपति ने खेल को जीवन का एक अभिन्न अंग बताया तथा पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी प्रतिभाग करने को कहा। मानसिक विकास के लिए खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रेरणा दी । इसके अतिरिक्त परिसर निदेशक प्रोफ़ेसर नीता बोरा शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफ़ेसर संजय रावत, प्रोफ़ेसर ललित तिवारी, प्रोफ़ेसर डी एस बिष्ट, डी एस ए महासचिव अनिल गड़िया  इसके अतिरिक्त निर्णायक के रूप में सौरभ  रावत, देवेंद्र सिंह बोरा, अखिलेश मंडल, अपूर्व बिष्ट राहुल, सुनील कुमार, अनिता बोरा तथा विभागाध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार, पवन , ललित, नुवान बिष्ट,
भुवन बिष्ट, जितेंद्र सिंह बिष्ट, पवन खड़ायत आदि उपस्थित थे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!