17 October 2026

मां नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने व्यापारियों के हित के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम का लाभ दिलाने के लिए जीएसटी अधिकारी से की बैठक

pine-crest

नैनीताल। माँ नयना देवी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक जीएसटी ऑफिस में वन टाइम सेटलमेंट स्कीम 2023-24 जिसमें 31 मार्च 2023 तक के बकाया ब्याज और अर्थदंड माफ़ी का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है इसी संबंध में एक बैठक विभागीय अधिकारी सहायक कमिश्नर अभिषेक हयांकी, कर अधिकारी उषा सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ हुई।
सम्बंधित स्कीम की प्रक्रिया को समझने और निवारण के बारे में व्यापार मंडल को अधिकारियों द्वारा बताया गया, साथ ही सभी व्यापारी इस स्कीम का कैसे फ़ायदा ले सकते हैं यह भी जानकारी दी गई। यह स्कीम 31 दिसंबर 2023 तक लागू है और सभी व्यापारी आसान प्रक्रिया से इसका लाभ के सकते हैं।
मीटिंग में अध्यक्ष पुनीत टंडन, विकास जयसवाल, जीएसटी सहायक कमिश्नर अभिषेक हयांकी, कर अधिकारी उषा सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!