हल्द्वानी की मेनका व्यास बनी हैप्पी होम डांडिया क्वीन,फर्स्ट रनर अप भीमताल की कल्पना करायत,बेस्ट कपल का पुरस्कार वैभव शाह ,जूनियर वर्ग में ख्याना बिष्ट रही प्रथम,

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में बास्केटबॉल ग्राउंड में हैप्पी होम डांडिया का आयोजन किया गया। जिसमें हल्द्वानी की मेनका व्यास ने डांडिया क्वीन का खिताब अपने नाम दर्ज किया। विजेताओं को विधायक सरिता आर्या, सीओ सिटी नैनीताल अंजना नेगी, भाजपा नेता मोहनपाल, हैप्पी होम के महाप्रबंधक आरएस नेगी ने पुरस्कार प्रदान किए।





फर्स्ट रनर अप भीमताल की कल्पना करायत एवं नैनीताल की मीनाक्षी आर्य सेकंड रनर अप रही, बेस्ट कपल का पुरस्कार वैभव शाह एवं निशा को दिया गया। जूनियर वर्ग में ख्याना बिष्ट प्रथम, बेस्ट मेकअप मीनल आर्या, रूपाली भट्ट बेस्ट स्टेप, रवि बिष्ट बेस्ट हेयर स्टाइल, श्वेता शाह बेस्ट डांस, भावना रावत को मिला। विशेष पुरस्कार, आकांक्षा शाह, भावना, कुनिका बिष्ट, भावना, पवित्ररा शाह, दिशानी एवं मनस्वी को मिला। निर्णायक हल्द्वानी की मीनू अग्रवाल एवं मंजू बिष्ट थी। हैप्पी होम के प्रायोजक जोगिंदर सिंह ने कहा भविष्य में यह प्रोग्राम फ्लैट मैदान में भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा । विधायक सरिता आर्या ने लेक सिटी क्लब को इस कार्यक्रम के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव प्रगति जैन, कार्यक्रम संयोजक रमा भट्ट, सहसंयोजक प्रेमा अधिकारी, सीमा सेठ, सविता कु लौरा, हेमा भट्ट, रानी शाह, गीता शाह, जीवंती भट्ट, दीपिका बिनवाल, दीपा पांडे, ज्योति ढोंडियाल, कंचन जोशी, भावना शाह, निवेदिता मल्होत्रा, सोनू शाह, दिव्या शाह, जूही अग्रवाल, दीप्ति मिश्रा, तुसी शाह, अमिता शाह, मानसी गर्ग , मधुमिता, वंदना जोशी, डॉ पल्लवी, जय वर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया।























