मां नयना देवी व्यापार मंडल, अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कृष्णापुर क्षेत्रवासियों की मांगों का किया समर्थन

नैनीताल। मां नयना देवी व्यापार मंडल, नैनीताल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कृष्णापुर क्षेत्रवासियों की रोड की समस्या को लेकर उनकी मांगों का समर्थन किया है तथा यथासंभव प्रयास शासन-प्रशासन द्वारा होना चाहिए। व्यापार मंडल ऐसी जल्द से जल्द उम्मीद रखता है ताकि उनके बच्चों को, क्षेत्रवासियों को एक अच्छी आवाजाही का मार्ग मिले सके।
सभी प्राकृतिक और बलियानाले की जो सेंसिटिविटी है, उसको ध्यान में रखते हुए जो भी यथासंभव संभावना रोड की उनको देने की है, उनकी यह जायज़ माँग पूरी की जानी चाहिए।
राइट ऑफ पैसेज, रोड एक्सेस एक आज के हमारे परिवेश में एक प्रशासन और शासन की नैतिक जिम्मेदार होनी चाहिए इसके बावज़ूद की लगभग ३०० करोड़ इस परियोजना में खर्च किया जा चुका है इस बाद भी इस प्रकार की क्षेत्रवासियों को दिक्कत होना निंदनीय है और यह एक बेसिक जरूरत है, इसे पूरा करा जाना आवश्यक रूप से होना चाहिए है।























