16 October 2026

“मातादीन चाँद..” पर नाटक के मंचन ने अतिथियों को खूब गुदगुदाया, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,लाॅगव्यू पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया

“मातादीन चाँद..” पर नाटक के मंचन ने अतिथियों को खूब गुदगुदाया, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,लाॅगव्यू पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया
pine-crest


नैनीताल। लाॅगव्यू पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों व नाटकों की प्रस्तुतियां के माध्यम से संदेश देकर अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखण्ड सरकार के
इंदू कुमार पाण्डे ने दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न रंगा रंग कार्यक्रमों द्वारा सामाजिक संदेश दिये गये। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न गीतों को गाकर करी गयी। उसके उपरान्त छात्रों द्वारा हरिशंकर परसाई के प्रसिद्ध कहानी पर आधारित नाटक मातादीन चाँद पर का आयोजन किया गया। इसके उपरान्त माइम के माध्यम से एक पिता के त्याग को दर्शाया गया। डांस द्वारा विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया तथा फैशन शो के जरिये विभिन्न राज्यों की जनजातियों की वेषभूषा का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा स्कूल बैण्ड, इण्डिया प्राइड अलाइव, फैस ऑफ, डांस (ईस्ट मीट्स वेस्ट) तथा प्री-प्राइमरी के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा द इनविजिबल थ्रेड नाटक का मनमोहक आयोजन किया गया। अंत में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आल राउन्डर अवार्ड, मोस्ट पापुलर अवार्ड, मोस्ट रेगुलर अवार्ड, तथा विभिन्न हाउसों को विभिन्न ट्राफियां प्रदान की गयी।
मुख्य अतिथियों ने विभिन्न कार्यक्रमों के सफल व रोचक आयोजन के लिए खुशी जाहीर की। उन्होनें छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विद्यार्थी जीवन का महत्व समझाया।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य भुवन चंद्र त्रिपाठी ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक सुनीता त्रिपाठी, विद्यालय की उप प्रधानाचार्या कविता सनवाल, अतिथिगण, अध्यापक गण, अभिभावकगण तथा समस्त विद्यालय कर्मचारी सहयोग के लिए मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आयुषमान पचोलिया तथा नैना कुंजवाल ने किया।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!