17 October 2026

डांडेसेरी गाँव में कांग्रेस एससी विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए शीलू कुमार, 2027 में परिवर्तन का दिखा उत्साह

डांडेसेरी गाँव में कांग्रेस एससी विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए शीलू कुमार, 2027 में परिवर्तन का दिखा उत्साह
pine-crest

बेतालघाट, (नैनीताल)। बेतालघाट क्षेत्र के डांडेसेरी गाँव में कांग्रेस एससी विभाग द्वारा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी शीलू कुमार ने शामिल होकर क्षेत्र के लोगों से संवाद किया और सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों के बीच क्षेत्र के विकास, युवाओं के भविष्य, सामाजिक न्याय तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाने की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी।
शीलू कुमार ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग, युवाओं की भागीदारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!